हर मीटिंग के लिए एक खास मीटिंग कोड दिया जाता है. मीटिंग कोड की समयसीमा का खत्म होना, मीटिंग बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रॉडक्ट पर निर्भर करता है. इन प्रॉडक्ट की मदद से मीटिंग बनाई जा सकती हैं:
- Google Calendar
- Google Chat
- Google Classroom
- Gmail
- Google Meet ब्रेकआउट रूम
- Google Meet होम पेज - meet.google.com.
- Google मीटिंग रूम डिवाइस
- Google Nest
- तीसरे पक्ष के अन्य सॉफ़्टवेयर जैसे, Outlook.
सलाह: बेहतर अनुभव के लिए, Google Meet का इस्तेमाल Google Calendar के साथ करें. अगर Apple Calendar या अन्य कैलेंडर ऐप्लिकेशन में, Google Meet कोड के साथ Google Calendar इवेंट बनाए जाते हैं, तो आपकी मीटिंग की निजता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए, एक नया मीटिंग कोड अपने-आप जनरेट हो सकता है. ऐसा होने पर, आपको ईमेल से इसकी सूचना दी जाएगी. मीटिंग के लिंक मैनेज करने के लिए, iPhone या iPad पर Google Calendar ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें या calendar.google.com पर जाएं.
यह देखना कि मीटिंग कोड की समयसीमा कब खत्म हो रही है
अगर आपको समयसीमा खत्म होने से पहले मीटिंग कोड का इस्तेमाल करना है, तो इस बात की जांच कर लें कि मीटिंग कोड की समयसीमा कब खत्म हो रही है. खास तौर पर, उन मीटिंग के लिए इसकी जांच करें जिन्हें आपने बहुत पहले शेड्यूल किया है.
Google Calendar से शुरू की गई मीटिंग
ये शर्तें पूरी होने पर मीटिंग कोड की समयसीमा खत्म हो जाती है:
- मीटिंग कोड का इस्तेमाल 365 दिनों से नहीं किया गया है.
- यह मीटिंग कोड, आने वाले समय में होने वाले किसी भी कैलेंडर इवेंट से नहीं जुड़ा है.
सलाह: अगर कोई कोड किसी दूसरे प्रॉडक्ट से जनरेट किया जाता है और उसे Calendar के न्योते पर चिपकाया जाता है, तो वह मीटिंग, Calendar से बनाई हुई मीटिंग नहीं मानी जाएगी. मीटिंग कोड की समयसीमा का खत्म होना, मीटिंग बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रॉडक्ट पर निर्भर करता है.
Google Chat से शुरू की गई मीटिंग
Google Classroom से शुरू की गईं मीटिंग
Gmail से शुरू की गई मीटिंग
Google Meet में ब्रेकआउट रूम से शुरू की गई मीटिंग
Google Meet के होम पेज - यानी meet.google.com से शुरू की गई मीटिंग
मीटिंग रूम हार्डवेयर से शुरू की गई मीटिंग
Google Nest से शुरू की गई मीटिंग
अपने Nest डिवाइस में "Ok Google, मीटिंग शुरू करो" कहकर शुरू की जाने वाली मीटिंग के लिए, बोलकर जनरेट किए गए मीटिंग कोड, आखिरी बार इस्तेमाल करने के 365 दिनों बाद खत्म हो जाते हैं.
Nest डिसप्ले पर टैप करके, मीटिंग शुरू करने पर जनरेट हुए मीटिंग कोड की समयसीमा, आखिरी बार इस्तेमाल करने के 365 दिनों बाद खत्म हो जाती है
सिर्फ़ बीटा प्रोग्राम में Workspace के उपयोगकर्ता: निकनेम वाली मीटिंग के लिए जनरेट हुए मीटिंग कोड की समयसीमा, सभी उपयोगकर्ताओं के मीटिंग छोड़ने के बाद तुरंत खत्म हो जाती है.